एक ही परिवार के दो भाइयों के मृत्यु से पूरे क्षेत्र में हाहाकार मचा
रोहित गुप्ता
उतरौला /बलरामपुर
भाई की मिट्टी में शामिल होने के लिए हैदराबाद से आ रहे दूसरे भाई की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से गांव में मचा कोहराम
तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा हरकिशना सोमवार की रात मरहूम सहाबुद्दीन खां का पुत्र असलम उम्र 35वर्ष हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी।सूचना मिलते ही हैदरा बाद से मिट्टी में शामिल होने के लिए घर आ रहे दूसरे भाई की बाराबंकी के मसौली में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।जिसकी सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।
ग्राम पंचायत हरकिशना में पूर्व प्रधान के भाई सहाबुद्दीन खां का बेटा असलम उम्र 35वर्ष की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई इसकी जानकारी छोटे भाई कलीम उम्र 32वर्ष जो हैदराबाद में मेहनत मजदूरी करता था, उसे मिली तो आनन फानन में घर के लिए निकल पड़ा लखनऊ पहुंच कर टैक्सी से उतरौला के लिए निकल पड़े बाराबंकी के निकट मसौली में टैक्सी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दो भाइयों के मृत्यु से पूरे क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है रो रो कर परिजनों का बुरा हाल है।बताया जा रहा है कि मृतकों की मां कैंसर से पीड़ित है और पिता का पहले से स्वर्गवास हो गया था।इस हृदय विदारक घटना से ग्रामीणों व परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
