Tuesday, March 24, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ हुआ

बलरामपुर :संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ हुआ

रोहित गुप्ता
उतरौला /बलरामपुर। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ विकास खंड कार्यालय मे ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी ने फीता काटकर किया।
सफाई कर्मियों के द्वारा ब्लाक परिसर में झाड़ू लगाकर अभियान मे सफाई की भूमिका का संदेश दिया है।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख ने कहा कि सरकार सभी क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अमूल चूल परिवर्तन हुआ है अब सरकारी अस्पताल बीमार नहीं हैं, दवाएं व अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध हैं । खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा , सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) हनोमान प्रसाद , राम शंकर यादव बीएमसी यूनिसेफ ,त्रिलोकी नाथ बीसीपीएम,डा0 नवीन कुमार ,ममता गुप्ता,इसरार अहमद गौर,जगतराम वर्मा , विजय कुमार, राजेश मिश्रा, राम नरेश आदि कर्मचारी उपस्थिति रहे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular