Tuesday, March 17, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने मुख्यमंत्री योगी को दिया ज्ञापन

बलरामपुर : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने मुख्यमंत्री योगी को दिया ज्ञापन

बलरामपुर (हि.स.)। विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने बुधवार को शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन में प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा है।

शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय प्रवास के दौरान बुधवार को उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश सचिव सर्वेश सिंह के अगुवाई में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला।

पत्रकारों ने समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर विशेष उपाय व गंभीर रूप से बीमार, दुर्घटना में घायल या मृत्यु होने की दशा में पत्रकारों के परिजनों को सरकार के द्वारा उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। यह भी बताया कि बलरामपुर जनपद में कोई प्रेस क्लब नहीं है जबकि तीन वर्ष पूर्व सूचना संकुल बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन द्वारा शासन को भेजा गया था। जनपद में सूचना संकुल प्रेस क्लब का निर्माण कराने की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की समस्याओं को सुनने के बाद हर प्रकार से मदद करने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular