Tuesday, February 17, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर : शौच के लिए गयी किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर बनाया...

बलरामपुर : शौच के लिए गयी किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर बनाया वीडियो, चार गिरफ्तार

बलरामपुर । यूपी के बलरामपुर में किशोरी के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर चार लोगों के विरुद्ध पाक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से वे जेल भेज दिए गए। मामला थाना देहात क्षेत्र के एक गांव का है।
किशोरी ने बताया कि वह 31 मई को दोपहर 12 बजे गन्ने के खेत में शौच करने गई थी। उदयराज, लल्लू उर्फ सौरभ, पिल्लू उर्फ सुरजीत, व रामलगन ने उसे पकड़कर छेड़छाड़ किया। आरोप है कि चारों ने मिलकर उसके कपड़े उतार दिए। रामलगन के मोबाइल से छेड़छाड़ का वीडियो बना लिया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर संजय उर्फ पंडित मौके पर पहुंचे, तो छेड़छाड़ कर रहे युवकों ने उन्हें भी गालियां दी। संजय के कपड़े भी फाड़ डाले। किशोरी चिल्लाती रही लेकिन युवकों ने उसके साथ काफी देर तक छेड़छाड़ की। जाते समय धमकी दी कि मामले की शिकायत करने पर उसे जान से मार दिया जाएगा। किशोरी के साथ छेड़छाड़ का वीडियो बुधवार को किसी ने वायरल कर दिया। देर शाम किशोरी की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular