रोहित गुप्ता
उतरौला बलरामपुर। शनिवार को विकास खंड के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल प्रथमा यु पी ग्रामीण बैंक पुरैना बुलंद के शाखा प्रबंधक से मिलकर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा और विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त किया।
जानकारी हेतु दिए गए मांग पत्र मे बचत और वेतनभोगी खाता धारकों को प्रदत्त सुविधाओं, कर्मचारी खाता धारकों को बिना किसी कटौती के दिए जाने वाले लाभांश, एटीएम खाता धारकों की प्राकृतिक, असामयिक ,दुर्घटना में मृत्यु के पश्चात उनके परिवार को बैंक द्वारा दिए जाने वाले लाभांश, कर्मचारी/शिक्षक की मृत्यु के पश्चात संबंधित शाखा में किसी प्रकार का ऋण होने पर खाता धारक के नामिनी को क्या- क्या रियायत अथवा लाभांश प्राप्त हो सकता है।
इस दौरान शिक्षक मोहम्मद फिरोज, राजेश कुमार, बालेश्वर नाथ, सुशील कुमार गुप्ता, मनोज सिंह, याहिया हाशमी, वैभव शुक्ला, मनीष कुमार पाण्डेय, राजू, पूनम देवी, कपिल, संजय यादव, दिनेश पाल, धनराज सिंह सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
बलरामपुर :शाखा प्रबंधक से मिलकर मांग पत्र सौंपा
RELATED ARTICLES
