बलरामपुर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को बलरामपुर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने शक्तिपीठ देवीपाटन में मां पाटेश्वरी जी का पूजन किया। इसके अलावा शारदीय नवरात्रि पर लगने वाले मेलें की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगें।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल भवनियापुर स्थित हैलीपैड पर निर्धारित समय से 10 मिनट विलंब 10:55 पर उतरा। हेलीपैड पर उतर कर शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन के पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी ने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री का काफिला देवीपाटन मंदिर पहुंचा। मंदिर पहुंचने के उपरांत गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी की पूजन कर देश व प्रदेश के कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री शारदीय नवरात्रि की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
प्रभाकर
