रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना बलरामपुर में कराए जाने की मांग पूरे जनपद में आंदोलन का रूप ले रही है। हमें चाहिए विश्वविद्यालय का नारा शहर से लेकर गांव गांव तक मुखर हो रहा है ।वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश सिंह, सपा नेता मालिक एजाज अहमद, अंसार खान ने उतरौला के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे से गोंडा मोड़ तक पैदल मार्च निकाला। हमें चाहिए विश्वविद्यालय, और अपेक्षा नहीं सहेंगे विश्वविद्यालय लेकर रहेंगे, मुख्यमंत्री से यही पुकार बलरामपुर में विश्वविद्यालय अबकी बार, का स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लिए नारा लगाते हुए छात्र व आम जन चल रहे थे। वरिष्ठ पत्रकार सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से घोषित मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय को बलरामपुर में खोले जाने की मांग की है। बलरामपुर में विश्वविद्यालय निर्माण की मांग को लेकर पैदल यात्रा सहित अनेक क्रियाकलापों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। पूर्व में उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम को दिया है। उन्होंने विश्वविद्यालय स्थापना के लिए जिले में जमीन उपलब्ध कराने का दावा किया है।
सपा नेता एजाज़ मलिक अंसार अहमद खान ने बताया कि बलरामपुर जिला शिक्षा के मामले में काफी पिछड़ा है। इसी नाते से नीति आयोग ने बलरामपुर को आकांक्षी जिला में शामिल किया है।
लोकतंत्र सेनानी चौधरी रियाज़ अहमद गद्दी ने कहा कि शिक्षा संबंधी सभी योजनाओं का सफलता पूर्वक संचालक जिले में किया जा रहा है। शासन की ओर से मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना होनी है। बलरामपुर से गोंडा व बहराइच जिले की दूरी समान है। श्रावस्ती जिले की दूरी कुल 16 किलोमीटर है। यहां राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना होने से मंडल के सभी जिलों को लाभ मिल सकेगा। साथ ही बलरामपुर के लोगों को उच्च शिक्षा का लाभ सुगमता पूर्वक प्राप्त होगा।
नूर मोहम्मद,राजन श्रीवास्तव, नीरज शुक्ला, विनय कुमार गुप्ता राघवेंद्र मिश्र, असगर अली, भोले प्रसाद निषाद, रामप्रताप वर्मा, संजीव श्रीवास्तव, शिवांश श्रीवास्तव, मोहित त्रिगुणायक, आशीष कसौधन, रोहित गुप्ता, सुजीत शर्मा, रोशन कुमार, सुधीर सिंह, मिथुन सिंह, चंदन सिंह, रूपेश कुमार गुप्ता, दीपक चौधरी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
बलरामपुर :विश्वविद्यालय निर्माण की मांग को लेकर पैदल मार्च निकला
RELATED ARTICLES
