Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर : वसन्त पंचमी पर शक्तिपीठ देवीपाटन में श्रद्धालुओं का लगा तांता

बलरामपुर : वसन्त पंचमी पर शक्तिपीठ देवीपाटन में श्रद्धालुओं का लगा तांता

बलरामपुर (हि.स.)। वसन्त पंचमी के मौके पर दर्शन पूजन तथा मांगलिक कार्यों को संपन्न कराने के लिए भोर से ही शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन में श्रद्धालुओं का तांता लगा है। शक्तिपीठ पर भारी भीड़ के चलते हरैया-तुलसीपुर सड़क मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतारें लगी हैं।
मंगलवार को वसन्त पंचमी पर अपने परिवार की मनौतियों मुताबिक मुंडन, कर्ण छेदन व विद्यारंभ व अन्य मांगलिक संस्कार कराने के लिए श्रद्धालु अपने परिजनों के साथ सुबह से ही देवीपाटन पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु पवित्र सरोवर सूर्य कुंड में स्नान कर, कतार बद्ध होकर मां पाटेश्वरी के दर्शन पूजन कर मंदिर परिसर में ही मांगलिक संस्कार करा रहे हैं। जिसको लेकर सुबह से ही शक्तिपीठ पर भारी भीड़ जुटी हुई है। भारी भीड़ के चलते शक्तिपीठ से जुड़ी सड़क व सम्पर्क मार्गों पर जाम की स्थिति सुबह से बनी है। जिसको लेकर पुलिस कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ रही है।
शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी ने बताया कि साफ-सफाई, सुरक्षा को लेकर पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मंदिर क्षेत्र पर सीसी टीवी के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है।
वसन्त पंचमी पर डीएम श्रीमती श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने शक्तिपीठ पहुंच कर मां पाटेश्वरी का दर्शन पूजन कर सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस को आवश्यक निर्देश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular