Sunday, April 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर: राप्ती का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार, बाढ़ की आशंका

बलरामपुर: राप्ती का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार, बाढ़ की आशंका

बलरामपुर (हि.स.)। जनपद सहित पहाड़ों पर हुई भारी बरसात से राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को चेतावनी बिंदु को पार करती हुई लगातार राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे तटवर्ती गांव में बाढ़ की आशंका सताने लगी है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। अधिकारियों द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

गुरुवार को राप्ती नदी का जलस्तर 103.920 मीटर चेतावनी बिंदु से 30 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। खतरे के निशान 104.620 मीटर के करीब कभी भी जलस्तर पहुंच सकता है। जिससे तटवर्ती गांव में एक बार फिर बाढ़ आ सकती है। इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष ने बताया कि पिछले दिनों में हुई भारी बारिश के चलते राप्ती नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे बाढ़ की सम्भावना भी बन रही है। बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है, जिसको लेकर विभागों को सतर्क किया गया है। सभी उप जिलाधिकारी,तहसीलदार को निर्देशित किया है कि सम्बंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल को क्रियाशील रहने का निर्देशित करें। किसी प्रकार की घटना होने पर उसकी सूचना आपदा सूचना व्हाट्सएप ग्रुप में भेजना सुनिश्चित करें ।

RELATED ARTICLES

Most Popular