रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
दुखहरण नाथ मंदिर में राधा कृष्ण जी की प्राण प्रतिष्ठा कर विशाल शोभायात्रा निकाला गया ।
शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए आसाम रोड चौराहा हुए गोंडा मोड़ से शोभायात्रा वापस दुखहरण नाथ मंदिर पर समाप्त हुआ ।
जिसमें राधेकृष्णा, राधेकृष्णा के जयघोष से पूरा नगर गूंजायमान हो गया ।
शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व बच्चे श्रद्धालुगण शामिल रहे । मंदिर में 1617 बार श्रीराधे श्री कृष्ण का अखंड जाप का आयोजन किया गया है ।
बुधवार को शाम 7 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है ।
शोभायात्रा में महंत मयंक गिरी, पूर्व चेयरमैन अनूप गुप्ता, सभासद सन्तोष कसौधन, आशीष कसौधन, सतीश गुप्ता शनि गुप्ता आयुष जयसवाल समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे ।
सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे, चौकी प्रभारी स्वतंत्र गुप्ता समेत कई पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

