रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
मौसम के बदलते तेवर के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृध्दि हुई है। ज्यादातर मरीज सर्दी जुखाम व वायरल बुखार से संबधित देखने को मिल रहे हैं छोटे छोटे बच्चों में उल्टी दस्त से शिकायत बताया जा रहा है।पर्ची काउन्टर लंबी लाइन लगी है वही ओपीडी के लिए बाहर बैठी मरीज अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। दोपहर 12 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ केंंद्र उतरौला पर 265 का पंजीयन हो चुका था।सीएचसी अधीक्षक डा०चन्द्र प्रकाश ने बताया कि मौसम के बदलाव के कारण फीवर बुखार व बच्चों में उल्टी दस्त की शिकायत में इजाफा हुआ है।
बलरामपुर :मौसम के बदलते तेवर के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृध्दि हुई
RELATED ARTICLES
