Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर में 51 कैदियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

बलरामपुर में 51 कैदियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

बलरामपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में जिला जेल में 51 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।  जिला जेल में कर्मियों समेत संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है।
बुधवार को सीएमओ घनश्याम सिंह ने बताया कि देर शाम तक आई जांच रिपोर्ट में जिला जेल में 51 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिला जेल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। जनपद में अब तक 1322 सक्रमिंंत पाये गये है। 1056 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में कुल एक्टिव केस 245 है। अब तक 21 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular