Tuesday, March 17, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर में 1 अप्रैल से होगी गेहूं खरीद:

बलरामपुर में 1 अप्रैल से होगी गेहूं खरीद:

एडीएम ने की समीक्षा, जिले में 49 क्रय केंद्रों के माध्यम से खरीदा जाएगा गेहूं

रोहित गुप्ता
बलरामपुर।शनिवार 1 अप्रैल से शुरू हो रहे गेहूं खरीदी की तैयारियों के संबंध में बैठक जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिले में 49 केंद्रों पर खरीद की जाएगी।
डिप्टी आरएमओ नरेंद्र तिवारी ने बताया कि 49 क्रय केंद्रों पर 04 क्रय एजेंसियों द्वारा एमएसपी 2125 रुपए पर गेहूं खरीद की जाएगी। एडीएम प्रदीप कुमार ने सभी क्रय केंद्रों पर बैनर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, बोरा, स्टेशनरी, ई-पॉश मशीन आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कर लिए जाने का निर्देश दिया।
किसानों को न हो कोई परेशानी
उन्होंने कहा कि किसान भाइयों का भुगतान निर्धारित समयावधि के भीतर किया जाए। क्रय केंद्र पर किसान भाइयों के बैठने के लिए छाया की व्यवस्था एवं पेयजल के समुचित इंतजाम किए जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधाओं का सामना न करना पड़े इसके लिए जो भी जरूरी कदम है उठाए जाने चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular