बलरामपुर(हि.स.)। जनपद के तुलसीपुर थाने में तैनात 50 वर्षीय सिपाही की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। सिपाही के शव को पीएम के लिए भेज, पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है।
जनपद के तुलसीपुर थाने में दो वर्षों से तैनात सिपाही सतीश राय (50) की मौत हो गई है। मिली सूचना के मुताबिक आज गुरुवार को काफी समय तक सिपाही का कमरा बंद रहा। जिस पर पुलिस कर्मियों के द्वारा किसी प्रकार दरवाजा खोला गया था तो सिपाही का शव मिला। पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।
मृतक सिपाही जनपद गोरखपुर के थाना थाना झंगहा डीहघाट के निवासी थे। मृतक 1996 बैच के सिपाही थे जो काफी दिनों से बीमार थे । बताया जा रहा है कि सिपाही की मौत हृदयाघात से हुई है। पुलिस अन्य विधिक कार्रवाई में जुटी है।
प्रभाकर /सियाराम
