Saturday, March 28, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर में सड़क हादसे में युवती की मौत

बलरामपुर में सड़क हादसे में युवती की मौत

रोहित गुप्ता
बलरामपुर। देहात थाना क्षेत्र में बलरामपुर- तुलसीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि देहात थाना क्षेत्र के राष्टीय राजमार्ग पर बेलहा मोड़ के पास पचपेड़वा के बरगड़वा सैफ निवासी सईदुर्रहमान अपनी पत्नी और घर की एक युवती के साथ मोटरसाइकिल से सवार होकर बलरामपुर की तरफ आ रहे थे, तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तुलसीपुर से लौट रहे जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने तीनों को सड़क पर पड़े देखा तो अपनी गाड़ी रोककर एम्बुलेंस को सूचना दी। राहगीरों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया।
अस्पताल ले जाते समय 20 वर्षीय शबनम की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सईदूरहमान और उनकी पत्नी सहारबानो को जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को डाक्टरों ने बहराइच रेफर कर दिया। देहात थाना प्रभारी ने बताया की मोटरसाइकिल सवार तीनों गेजहवा गांव में अपने किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। उन्होंने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular