Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर में युवक की धारदार हथियार से हत्या

बलरामपुर में युवक की धारदार हथियार से हत्या

बलरामपुर (हि.स.)। थाना ललिया रतोही गांव में शनिवार की सुबह अज्ञात हमलावरों ने शौच को गये युवक की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के जांच में जुटी है।
रतोही ग्राम निवासी छोटेलाल ने बताया कि उनका 19 वर्षीय पुत्र अजय कुमार उर्फ रिंकू आज शनिवार की सुबह घर से शौच के लिए निकला था। गांव के बाहर अज्ञात लोगों ने उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसके बेटे के सर व गले पर गहरे घाव थे। 
सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के बड़े भाई बसंत तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना के जांच में जुटी है।अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा । 

Submitted By: Edited By: Deepak Yadav

RELATED ARTICLES

Most Popular