Tuesday, April 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर में मिली युवक की सिर कटी लाश,नहीं हुई शिनाख्त

बलरामपुर में मिली युवक की सिर कटी लाश,नहीं हुई शिनाख्त

हत्या कर शव फेंकने की आशंका, सिर की तलाश में जुटी पुलिस

रोहित गुप्ता
बलरामपुर । जिले के देहात थाना क्षेत्र में एक युवक का बिना सिर के शव मिला है।सिर कटी शव के शिनाख्त की कोशिश में पुलिस जुटी हुई है।पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि देहात थाना क्षेत्र के बालपुर चौकी के पास एक गन्ने के खेत में एक युवक का शव मिला है जिसकी गर्दन धड़ से गायब है।
इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब कुछ लोग खेत में काम करने के लिए जा रहे थे । ग्रामीणों ने देखा कि एक युवक का शव पड़ा है लेकिन शव से गर्दन गायब है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मृतक युवक की आयु करीब 32 वर्ष के पास बताई जा रही है। युवक के हाथ में कलावा बांधा हुआ है। युवक ने सफेद चेकदार शर्ट और काली पैंट पहन रखी है। संभावना जताई जा रही है की किसी ने युवक की हत्या कर शव को धड़ से गर्दन अलग कर लाकर यहां फेक दिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर दरवेश कुमार ने बताया की शव को सुरक्षित कर लिया गया है शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। आस पास के थानों पर सूचना भेज दी गई है। फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular