आरोपियों को फांसी देने और राष्ट्रीय अध्यक्ष को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग
रोहित गुप्ता
बलरामपुर। सहारनपुर में अज्ञात बदमाशों द्वारा आजाद समाज पार्टी राष्टीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद पर हुए जान लेवा हमले और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को बलरामपुर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया और चंद्र शेखर आजाद को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग की।
भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा। बलरामपुर के कचहरी समीप स्थित भीम आर्मी कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और जिला संयोजक लाल जी लहरी के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर चंद्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमले का विरोध जताए हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की।
भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ ने आरोप लगाए हुए कहा की प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी दिन दहाड़े लोगों को गोली मार रहे हैं। यहां तक की जनप्रतिनिधि तक सुरक्षित नहीं हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा की यह हमला सिर्फ भीम आर्मी के मुखिया पर नही बल्कि दबे कुचले शोषित की आवाज दबाने का प्रयास है जिसे भीम आर्मी तथा शोषित वर्ग बर्दाश्त नहीं करेगा।
फांसी की सजा दिए जाने की मांग
कार्यकर्तोंओ ने मांग करते हुए कहा कि भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा दी जाए। भीम आर्मी कार्यकार्तोओं ने मांग करते हुए कहा की पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद को जेड श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
प्रदर्शन करने वालों में यह रहे शामिल
प्रदर्शन करने वालों में मंडल प्रभारी सुनील कुमार, मंडल अध्यक्ष मोहम्मद आबिद, जिला संयोजक लाल जी लहरी, सपा के पूर्व प्रदेश सचिव ओमकार नाथ पटेल, मनीष सोनकर एडवोकेट, महादेव साहू एडवोकेट, प्रदीप पटेल, बाबादीन सोल्जर, राकेश चौहान, विनोद सोनकर सहित सैकड़ों की संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस अवसर पर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भी भेजा जिसमे हमलावरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई ।
