Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर में बाढ़ राहत-बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक:

बलरामपुर में बाढ़ राहत-बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक:

विधायक बोले- बरसात से पूर्व बंधों की मरम्मत जरूरी, पिछले साल बाढ़ ने तबाही मचाई थी

रोहित गुप्ता
बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य की पूर्व तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
जिसमें विधायक पल्टूराम, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक रामप्रताप वर्मा, विधायक एसपी यादव, चेयरमैन नगरपालिका बलरामपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य समेत अन्य लोग शामिल रहे।
जिसमें जनप्रतिनिधियों ने कहा की बाढ़ से बचाव के लिए बरसात पूर्व बंधो की मरम्मत एवं बाढ़ चौकिया, बाढ़ सुरक्षा समिति का संचालन कर दिया जाए। बाढ़ को लेकर अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया। विधायक पिछले वर्ष आई बाढ़ ने भीषण तबाई मचाई थी। जिसको देखते हुए अभी से ही तैयारियां पूरी कर लेनी होगी।बाढ़ की तबाही से जनता को बचाया जा सके।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी कार्य समय से पूर्ण करा लिए जायेंगे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव, तीनों तहसीलों के उप जिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड जेके लाल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी,अधिशासी अभियंता सरयू नहर, राप्तीनगर, आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार सिंह, आपदा सहायक राजेश कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular