Friday, March 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर में बाइक चोर गिरोह पकड़ा

बलरामपुर में बाइक चोर गिरोह पकड़ा

रोहित गुप्ता

मुखबिर की सूचना पर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद
बलरामपुर। जिले की एसओजी एवम नगर कोतवाली की पुलिस ने बाइक चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि नगर में मोटरसाइकिल की बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसओजी और नगर कोतवाली की पुलिस टीम अपराधियों की तलाश में लगी हुई थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिल लेकर तुलसीपुर की तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एसओजी और नगर कोतवाली की पुलिस सक्रिय हो गई और मुखबिर द्वारा बताए गए तुलसीपुर रोड पर रानी तालाब के पास पहुंच गए। तभी दो मोटरसाइकिल पर आते हुए चार लोग दिखाई दिए।
पुलिस द्वारा रोके जाने पर चारो मोटरसाइकिल से भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए चारों लोगों से मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गए। जिस पर वे आनाकानी करने लगे। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ किए जाने पर चारो ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
पकड़े गए सोनू कनोजिया पुत्र बुधाई राम निवासी ग्राम गेंजहवा, कोतवाली देहात बलरामपुर सगुन सिंह उर्फ प्रियांशु प्रताप सिंह पुत्र कमलेश प्रताप सिंह निवासी भगवतीगंज कोतवाली नगर ,शिवम जयसवाल उर्फ गोलू पुत्र राम सहाय निवासी नील कोठी थाना देहात एवं अशोक यादव पुत्र राकेश यादव निवासी विश्नीपुर भगवतीगंज कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर न्यायलय के लिए रवाना कर दिया गया है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक विमलेश सिंह ने बताया कि गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular