पारवारिक विवाद में हत्या के बाद की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
रोहित गुप्ता
बलरामपुर। पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद पति ने भी पेड़ से लटककर जान दे दी। पत्नी का शव घर में पड़ा मिला जबकि पति का शव गांव के बाहर खेत में एक पेड़ पर लटका मिला।
बताया जा रहा है कि देहात थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के रहने वाले हनीफ 52 वर्ष का अपनी पत्नी जुबेदा 50 से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। इस दौरान गुस्से में आए हनीफ ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने गांव के बाहर एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पत्नी का शव घर में पड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को मृतक की बेटी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
