बलरामपुर(हि.स.)। जनपद के तुलसीपुर में टाटा कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ नकली टाटा नमक चार दुकानों से 52 बोरी नमक बरामद किया है। कंपनी के अधिकारियों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए नकली नमक की बिक्री को लेकर जनपद में छानबीन में जुटे हैं।
टाटा कंपनी के फील्ड मैनेजर एन्ड स्पीड सर्च सिक्योरिटी निखिल ठाकुर ने बताया कि नकली नमक बिक्री की सूचना मिल रही थी जिसको लेकर उनकी टीम महीनों से क्षेत्र में सर्च कर रही थी। पुलिस टीम से सम्पर्क कर पुलिस के साथ तुलसीपुर के ग्राम नेकिनिया से दुकानदार बबलू गुप्ता, घनश्याम ग्राम कल्याणपुर व अनिल कुमार तथा श्यामा देवी नगर तुलसीपुर बाजार को नमक बेचते पकड़ा गया है। इनके पास से 52 बोरी नमक बरामद किया गया है। लोगों से पूछताछ करने पर दुकानदारों का नाम बताया है जिनसे खरीद कर बेचते थे। जल्द ही उन सभी पर जांच कराकर कार्यवाई कराई जायेगी। अग्रिम कार्यवाई के लिए तुलसीपुर थाना में तहरीर दी गई है। नकली नमक को लेकर जिले में सर्च की जा रही है।
तुलसीपुर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मिली तहरीर पर कापीराइट अधिनियम वा धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।
प्रभाकर
