बलरामपुर (हि.स.)। बलरामपुर के गौरा थाना क्षेत्र में स्थित जैतापुर-पचपेड़वा मार्ग पर मंगलवार को एक ट्रैक्टर ट्रॉली के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक किसान की मौत हो गई।
घटना उस समय हुई जब त्रिलोकपुर निवासी रनपाल सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जैतापुर से अपने गांव जा रहा था। तभी ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने आस पास के लोगों के सहयोग से ट्रैक्टर के नीचे दबे रनपाल को बाहर निकाला, लेकिन पचपेड़वा स्वास्थ्य केन्द्र ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसकी उम्र 42 साल थी। प्रभारी निरीक्षक राजित राम ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
बलरामपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से किसान की मौत
RELATED ARTICLES
