बलरामपुर (हि.स.)। थाना तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम जद्दापुर में गुरुवार रात्रि आंगन में सो रहे अधेड़ की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। मृतक की पत्नी ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम जद्दापुर में बीती रात्रि मनीराम वर्मा (45) की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी गयी। मृतक की पत्नी पूजा देवी ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
बलरामपुर में अधेड़ की गला रेतकर हत्या
RELATED ARTICLES
