रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका परिषद उतरौला मे अध्यक्ष पद के लिए पिछले चुनाव से रिकार्ड तोड़ जीत दर्ज की है।इस सीट पर अधिकांश मुस्लिम समुदाय के प्रत्याशी का दबदबा रहा है।मुस्लिम बाहुल्य इस क्षेत्र मे जीत दर्ज करना भाजपा के लिए हमेशा लोहे के चने चबाने जैसा रहा है।लेकिन इस बार भाजपा की रणनीति काम कर गई और मुस्लिम मतों का ध्रुवीकरण नही हो पाया,जिसके चलते भाजपा ने आसान जीत हासिल की है।इस बार भाजपा ने पुरानी गलतियों से सबक लिया और सधी हुई रणनीति के तहत चुनाव लड़ा।
इस बार भाजपा ने चुनाव में ज्यादा तड़क- भड़क नही दिखाई और न ही जुलूसों का सिलसिला बनाकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।इसकी जगह प्रत्याशी ने घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और अपने पक्ष में मतदान की अपील की। हालाकि भाजपा प्रत्याशी के पति अनूप चन्द गुप्त को मुस्लिम मतदाताओं पर काफी भरोसा था जिसे तमाम मुस्लिम मतदाता उनके उम्मीदों पर खरा उतरे और उन पर भरोसा जताया। जिसका परिणाम मतगणना में साफ दिखाई दिया और भाजपा की सविता गुप्ता ने आसान जीत दर्ज कर ली।मतगणना के पहले दौर में भाजपा ने जो बढ़त बनाई वह आखिरी दौर तक बरकरार रही,मतगणना का एक भी चक्र ऐसा नही रहा जब भाजपा पीछे रहा हो।
