Sunday, April 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर : मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, थानेदार की बुलेटप्रुफ जॉकेट में...

बलरामपुर : मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, थानेदार की बुलेटप्रुफ जॉकेट में लगी गोली

बलरामपुर (हि.स.)। सादूल्लाहनगर थाना क्षेत्र में मोटर साइकिल सवार बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें जहां थानेदार की बुलेटप्रुफ जॉकेट में गोली लगी है वहीं दो बदमाश घायल हुए हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दो बदमाश फरार हो गए, जिनकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने जारी अपने बयान में बताया कि सोमवार को मचलपुर घाट पर एक गौकशी की घटना घटित हुई थी। इस मामले में सादूल्लाहनगर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर बदमाशों की तलाश में लगी थी। रात में जब प्रभारी निरीक्षक बुलरिया घाट पर चेकिंग कर रहे थे, तभी संदिग्ध दो मोटर साइकिल युवकों को आते देखकर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उनमें एक मोटर साइकिल सवार दो युवक पुलिस को देखकर भाग निकले जबकि दूसरी मोटर साइकिल पर सवार दो युवक सड़क पर ही मोटर साइकिल छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने जब उनका पीछा किया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरु कर दी। इसमें एक गोली थाना प्रभारी की बुलेट प्रुफ जॉकेट में जा लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो अभियुक्त दीन मोहम्मद और साजिद अली के गोली लगी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसमें पूछताछ के दौरान इन लोगों ने सुबह की घटना को लेकर अपना जुर्म स्वीकार किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। तलाशी के दौरान इनके पास से दो तमंचा, बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल, एक बोरी में मांस और अन्य चीजें बरामद हुई है। इनसे पूछताछ में रहमान और सरातुल्लाह के नाम सामने आये है,जिनकी तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है।

प्रभाकर/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular