Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलरामपुर: मासूम का मिला शव, गला दबाकर हत्या की आंशका

बलरामपुर: मासूम का मिला शव, गला दबाकर हत्या की आंशका

बलरामपुर (हि.स.)। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर ग्राम में पांच वर्षीय मासूम का शव मिला है। पिता ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ तहरीर देकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

मंगलवार की देर रात्रि तुलसीपुर थाना के ग्राम कल्यानपुर निवासी इंद्रजीत मौर्य की पांच वर्षीय बच्ची अंशू मौर्य का शव गांव के दूसरे मजरे पुरवा शिवपुरा में गेहूं के खेत में मिला है। पिता ने गांव के ही दो लोगोंं के खिलाफ गला दबाकर हत्या की आंशका जताते हुए नामजद तहरीर दी है। 
घटना की सूचना मिलते ही मध्य रात्रि में ही अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी उदयराज सिंह ने गांव में पहुंंच घटना स्थल का निरीक्षण कर स्थानीय पुलिस को आवश्यक निर्देश दिया।
मृतक की मां शारदा देवी ने बताया कि अंशू मंगलवार की शाम सात बजे नमकीन खाते हुए घर से निकली थी। घंटों बाद घर वापस न आने पर खोजबीन शुरु हुई। काफी खोजबीन के बाद उनकी बेटी का शव गांव के बाहर खेत में मिला। 
एएसपी ने बताया कि पिता की तहरीर पर पप्पू व रंजीत यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा रहा है। मृतक के पिता व दोनोंं आरोपितों में जमीन विवाद व लेनदेन को लेकर पूर्व में विवाद चल रहा था। आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular