रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन अन्तर्गत उतरौला नगर में एक पिंक बूथ बनाया जाएगा। पिंक बूथ की विशेषता यह होगी कि यहां पर तैनात पोलिंग पार्टियों में सभी कार्मिक महिला होंगी।नगर निकायों में स्थापित किए जाने वाले पिंक बूथों को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा।उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन के अनुसार पिंक बूथों पर मतदान की प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने हेतु नियुक्त महिला कर्मियों को चुनाव तिथि से पहले तकनीकी एंव व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उक्त जानकारी उपजिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी उतरौला संतोष कुमार ओझा ने देते हुए बताया कि महिला सशक्तिकरण के संदेश को जन जन तक पहुंचाए जाने के उद्देश्य से स्कालर एकाडमी स्कूल में एक पिंक बूथ की स्थापना की गई है।
बलरामपुर :महिलाओं के हाथों में होगी देखरेख की कमान,दुल्हन की तरह सजाए जाएगें बूथ
RELATED ARTICLES
