रोहित गुप्ता
उतरौला बलरामपुर।
नगर पालिका परिषद उतरौला के निकाय चुनाव में मतदान कराने के पोलिंग पार्टियां तहसील उतरौला से मतदान सामग्री लेकर मतदान केंद्र पर पहुंचने लगी। उनके साथ मतदान सामग्री के साथ मेडिकल किट भी दिया गया है। मतदान सामग्री लेने के लिए मतदान कर्मियों के साथ पुलिस, होमगार्ड व सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। दोपहर तक सभी केन्द्रों की मतदान सामग्री वितरित कर दी गई।
एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा ने बताया कि मतदान कराने के लिए ड्यूटी पर लगाए गए कुछ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं। अगर वह अपने ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होते हैं तब उनके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
