Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशियों ने जोर लगा दिया

बलरामपुर :मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशियों ने जोर लगा दिया

रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशियों ने जोर लगा दिया है। ईद का त्योहार खत्म होते ही प्रत्याशी वार्डो मे समर्थन जुटाने के लिए मतदाताओं की गणेश परिक्रमा कर रहे हैं। तेज धूप, लपट व धूल भरी हवा के कारण प्रत्याशी सुबह-शाम के समय ही मतदाताओं की चौखट पर जा रहे हैं।
भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए सविता गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है। सपा के मैदान से बाहर होने के बाद रब्बू सिद्दीकी, एजाज मलिक व मुहम्मद अबरार मतदाताओं के बीच जाकर खुद को सच्चा सपाई बताकर मतदाताओं से समर्थन जुटा रहे हैं। बसपा के राजा भारती पार्टी के कैडर वोटों को सहेजने की जुगत के साथ सपा-भाजपा के नाराज वोटों को अपने पाले में लाने की कवायद में दिन-रात एक किए हुए हैं। दो निर्दल प्रत्याशी शारदा देवी व राजू गुप्त के नाम, चुनाव चिह्न को लेकर कोई उत्सुकता नहीं दिख रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular