Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :भूमाफिया (पूर्व विधायक) आरिफ अनवर की 01 करोड़ 05 लाख...

बलरामपुर :भूमाफिया (पूर्व विधायक) आरिफ अनवर की 01 करोड़ 05 लाख रूपया की सम्पत्ति की गई कुर्क

रोहित गुप्ता
सादुल्लाहनगर बलरामपुर।
जिला मजिस्ट्रेट बलरामपुर के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में तथा उपजिलाधिकारी उतरौला स्वप्रिल कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी उतरौला उदय राज सिंह व प्रभारी निरीक्षक सादुल्ला नगर बृजानन्द सिंह के नेतृत्व में दिनांक-17/06/2023 को जनपद बलरामपुर मे भू माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सादुल्ला नगर क्षेत्र अंतर्गत जिला मजिस्ट्रेट बलरामपुर के वाद संख्या 385/2020 व बलरामपुर पुलिस की आख्या पर विचारोपरान्त दिनाँक-17.05.2023 को गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत भू- माफिया आरिफ अनवर हाशमी पुत्र स्व0 अब्दुल गफ्फार हाशमी निवासी ग्राम अहिरौली थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर की व उसके परिजनो के द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति स्थित ग्राम सादुल्लानगर जिगनी की कुल 02 सम्पत्तियाँ कुर्क/जब्त की गई जिनका विवरण निम्नवत है-गाटा संख्या- 1668 क/0.028 हेक्टेयर में निर्मित एक किता पक्का मकान रकबा 0.0024 हेक्टेयर सादुल्लानगर,गाटा संख्या- 635/1.023 हेक्टेयर में निर्मित एक किता मकान रकबा 0.008 हेक्टयर (जिगनी) सादुल्लानगर उक्तर्युक्त जब्त/कुर्क सम्पत्तियो की अनुमानित कीमत करीब 01 करोड़ 05 लाख रूपया है।इसके पूर्व में भी भू माफिया आरिफ अनवर हाशमी गैंग की लगभग 131 करोड़ 50 लाख रूपया ( एक सौ इकत्तीस करोड़ पचास लाख रूपया ) की सम्पत्ति को गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत जब्त/कुर्क किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular