रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
खेतों में बढ़ते छुट्टा जानवरों से परेशान लोगों ने भारतीय किसान क्रांति यूनियन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद खलील शाह के नेतृत्व में एक ज्ञापन एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा को दिया। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि छुट्टा जानवरों से तमाम खेतों की फसलें चट हो गई है वहीं बूढ़े बच्चे व महिलाएं उनका शिकार हो रही है।
विगत दिनों ग्राम जिगना में एक सांड ने एक व्यक्ति को चोटहिल कर दिया। चोटहिल व्यक्ति ने किसी तरह गेहूं के खेत में घुस कर अपनी जान बचाई। जिलाध्यक्ष ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर छुट्टा जानवरों पर प्रशासन नियंत्रण नहीं लगा सका तब यूनियन के कार्यकर्ता क्षेत्र के छुट्टा जानवरों को इकट्ठा करके ब्लांक परिसर में लाकर बंद कर देगे और इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
