रोहित गुप्ता
बलरामपुर। रविवार को जनपद बलरामपुर के भगवतीगंज नगर मे बालाजी परिवार के तत्वावधान में श्री मेंहदीपुर बालाजी का पांचवा महोत्सव कार्यक्रम के तहत भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई।
चन्द्र प्रकाश राइस मिल से प्रारम्भ होकर भगवतीगंज के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन:राइस मिल पहुंचकर शोभा यात्रा समाप्त हुई यात्रा में 301 निशान लेकर महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालुगण खूब थिरके मुख्य अतिथि गेल्हापुर उदासीन संगत आश्रम महंत बृजानंद महाराज विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री डॉक्टर एस पी यादव के पुत्र राकेश यादव जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी,विजय गुप्ता,संजय शर्मा,कृष्ण गोपाल गुप्ता आदि लोगों ने बालाजी महराज की विधिवत पूजन अर्चन के बाद महाआरती करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया शोभा यात्रा चन्द्रप्रकाश राइस मिल परिसर से प्रारम्भ होकर भगवतीगंज चौराहा,श्री रामजानकी मंदिर ठाकुरद्वारा हमीरवासिया सदन,गौशाला रोड,सुआंव पुल,भगवतीगंज चौराहा से होते हुए राइस मिल आकर समाप्त हुई|

बालाजी परिवार की ओर से राम-लक्ष्मण,सीता व हनुमान की भव्य झांकी सजाई गई थी श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर राम दरबार की आरती उतारकर अपनी श्रद्धा प्रकट की वहीं शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर झूमे एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए, भगवती के नगर में कई जगह लोगों ने मीठा पानी कोल्ड ड्रिंक भक्त लोगों को वितरित किया,बालाजी परिवार के सोनू कसौंधन व अनूप गुप्ता कमलापुरी गोलू ने बताया कि श्री मेंहदीपुर बालाजी महराज का पाचवा महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है रविवार को 301 निशान शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए सोमवार को अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा |
मंगलवार को हवन पूजन के साथ पाठ समाप्त होगा देर शाम आयोजित जागरण कार्यक्रम में बाहर से कलाकार तरुण सागर दिल्ली कोई देखें या ना देखें बाबा देख रहा है,भजन गायक कुमार कौशिक गोरखपुर,भजन गायिका माही पोडवाल नानपारा,भजन गायक रमन गुप्ता बहराइच व कई भजन गायक बालाजी के भजनों पर व झांकी की प्रस्तुती देंगे इसी के साथ ही विशाल भंडारे का प्रभु की इच्छा तक आयोजन किया गया है शोभा यात्रा कार्यक्रम में श्री बालाजी परिवार भगवतीगंज बलरामपुर के सदस्य प्रमोद गुप्ता,सुनील कुमार गुप्ता,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक युवा समाजसेवी बलरामपुर,मौका गुप्ता ,पंकज गुप्ता,बद्री साहू,राज कुमार गुप्ता, दीपू चौरसिया शिवम गुप्ता शान लक्की कमलापुरी,संतोष गुप्ता,संजय मिश्रा,विनोद गुप्ता,रोहित गुप्ता,शशिकांत प्रधान,प्रवीण गुप्ता ज्ञान प्रकाश गुप्ता,राजू मौर्या,अजय अग्रवाल,लल्लन चौरसिया व भाजपा के नेता अजय सिंह पिंकू,प्रमोद चौधरी,प्रवीण सिंह बिल्लू,शिवाजी,रघुनाथ अग्रवाल संजय मोदी सहित तमाम भक्त कई हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे ।
