Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में तेजी से चल रहा राहत कार्य :...

बलरामपुर :बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में तेजी से चल रहा राहत कार्य : सीएम योगी आदित्यनाथ

बलरामपुर (हि.स.)। नेपाल व पूर्वी भारत में भारी बरसात के चलते कई जनपदों में बाढ़ की स्थिति बनी है, जो पिछले कुछ दिनों में सही हो जाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से राहत कार्य चल रहे हैं, सरकार ने हर जिले को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराया है। बरसात से पूर्व भी बाढ़ से बचाव को लेकर निर्देश दिए गए थे। उक्त बातें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के उतरौला तहसील क्षेत्र में पालापुर बाढ़ राहत केंद्र पर प्रभावितों में राहत सामग्री वितरित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवीपाटन मंडल में सबसे ज्यादा बाढ़ से प्रभावित जनपद बलरामपुर हुआ है। जिसमें सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र उतरौला है। बताया कि जनपद के 60 ग्राम पंचायतें बाढ़ व जलजमाव की चपेट में है। सबसे ज्यादा नुकसान खेती की हुई है, किसानों को मुआवजा देने के निर्देश दिया गया है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करते हुए जनपद के उतरौला तहसील क्षेत्र के पालापुर बाढ़ राहत केंद्र पर तकरीबन शुक्रवार शाम 05:20 बजे पहुंचे थे।

बाढ़ प्रभावितों के समस्याओं से रूबरू होते हुए राहत सामग्री वितरित की। बाढ़ राहत केंद्र पर पहुंचे मुख्यमंत्री का स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, विधायक राम प्रताप वर्मा, पलटू राम, शैलेश सिंह ने किया। बाढ़ राहत केंद्र से बाढ़ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करते हुए मुख्यमंत्री शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन पहुंचे। यहां पहुंचने के दौरान शक्तिपीठ पर पूजन चल रहा था, जिससे मुख्यमंत्री इस समय देवी का दर्शन नहीं कर पाए। रात्रि विश्राम के उपरांत अगले दिन मां पाटेश्वरी के दर्शन पूजन कर शनिवार को सिद्धार्थनगर जनपद में बाढ़ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण के लिए निकलेंगे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular