Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलरामपुर : बागी प्रत्याशी के समर्थन में बीजेपी प्रत्याशी ने छोड़ी अपनी...

बलरामपुर : बागी प्रत्याशी के समर्थन में बीजेपी प्रत्याशी ने छोड़ी अपनी उम्मीदवारी

-शक्तिपीठ देवीपाटन महंत योगी की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बड़ा उलटफेर
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के तुलसीपुर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मतदान से कुछ घंटे पूर्व बीजेपी प्रत्याशी अनीता सिंह ने बीजेपी की बागी प्रत्याशी स्वामिता सिंह के समर्थन में परचा वापस ले लिया है।
स्वामिता सिंह प्रवीण सिंह विक्की की पत्नी हैं और प्रवीण सिंह विक्की देवीपाटन शक्तिपीठ से जुड़े हैं और शक्तिपीठ महंत के बेहद करीबी हैं। प्रवीण सिंह ने भाजपा से टिकट ना मिलने पर पत्नी को बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा था। तुलसीपुर विकासखंड के ब्लाक प्रमुख पद के लिए आज यानी 10 जुलाई को मतदान हो रहा है। तुलसीपुर विकासखण्ड के ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
9 जुलाई की रात शक्तिपीठ देवीपाटन महंत योगी मिथिलेशनाथ की अध्यक्षता में जिले के चारों बीजेपी विधायक पलटूराम,राम प्रताप वर्मा,शैलेश कुमार सिंह शैलू,कैलाश नाथ शुक्ल,बीजेपी जिला प्रभारी सुधीर हलवासिया,पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू,पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह के साथ बैठक की। बैठक में दोनों प्रत्याशियों को बुलाकर गहनता से चर्चा की।आखिरकार पार्टी नेताओं ने बीजेपी प्रत्याशी से अपना वापस लेने व बागी निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए राजी कर लिया गया। इसी के साथ इस सीट पर भी प्रवीण सिंह विक्की की पत्नी स्वामिता सिंह के निर्विरोध चुने जाने की जोर आजमाइश शुरू हो गयी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular