Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :बाकं भवानी मंडल कार्यालय चिरकुटिया में भाजपा मंडल कार्यसमिति की एक...

बलरामपुर :बाकं भवानी मंडल कार्यालय चिरकुटिया में भाजपा मंडल कार्यसमिति की एक बैठक हुई

रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला बलरामपुर । सोमवार को मंडल प्रभारी व महामंत्री कृष्ण कुमार (केके) के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र उतरौला के बाकं भवानी मंडल कार्यालय चिरकुटिया में भाजपा मंडल कार्यसमिति की एक बैठक हुई ।
विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में मिली जीत की खुशी में सभी पदाधिकारी ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर बधाई दिया। साथ ही सरकार की विकास योजनाओं गर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की नसीहत दी। बैठक में कार्यसमिति के मंडल स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों व योजनाओं पर चर्चा की गयी। श्री केके ने अपने सम्बोधन में कहा कि पार्टी एवं संगठन की मजबूती एकजुटता में है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अपने बूथों को मजबूत करना होगा जिससे आने वाले समय में पार्टी किसी भी स्तर से कमजोर न हो।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राम सजीवन तिवारी, रविंदर गुप्ता, अरुण, बच्चाराम यादव, राधेश्याम, हृदयराम, रंजीत गुप्ता, सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular