Sunday, April 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : गौरीफंटा को हराकर बेल्थरा रोड फाइनल में पहुंची

बलरामपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : गौरीफंटा को हराकर बेल्थरा रोड फाइनल में पहुंची

6 मार्च को को होगा फाइनल मुकाबला
बलरामपुर (हि.स.)। तुलसीपुर के स्वतंत्र भारत खेल मैदान में चल रहे प्लेयर्स मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन गुरुवार को खेले गए पहले सेमी फाइनल मैच में बेल्थरा रोड ने गौरीफंटा को 2-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही।
पहले सेमी फाइनल मैच में बेल्थरा रोड व गौरीफंटा के बीच खड़ा मुकाबला हुआ। निर्धारित अवधि में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रही। जिसके बाद दिए गए 10 मिनट के अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ के तीसरे मिनट में बेल्थरा रोड के खिलाड़ी किशन ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई और बेल्थरा रोड ने गौरीफंटा को 2-1 से पराजित कर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई।
आयोजन समिति के रूप चंद गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल के लिए देवरिया व सीवान के मध्य टक्कर होगी। फाइनल मुकाबला 6 मार्च को होगा।  

RELATED ARTICLES

Most Popular