Thursday, March 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पूरे दुनिया में लहरा रहा...

बलरामपुर :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पूरे दुनिया में लहरा रहा भारत का परचम- राव इंद्रजीत सिंह

बलरामपुर(हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में देश का परचम पूरी दुनिया में लहरा रहा है। आज दुनिया में भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में हो रही है।भारत अपने गौरवशाली संस्कृति को पुनः प्राप्त कर रहा है। उक्त बातें दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुवार को तुलसीपुर में भाजपा द्वारा आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

मंत्री ने कहा कि देश के तमाम जटिल समस्याओं का समाधान करते हुए विकास के अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में श्रावस्ती से भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाना है जिसे लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दीजिए।

क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नरायन मिश्रा ने ने कार्यक्रम को संबोिधत करते हुए कहा कि सभी लोग अपना बूथ मजबूत करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों और लाभार्थियों से बराबर संपर्क करें । अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की नीतियों का प्रचार- प्रसार करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी का लाभ लोगों तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम संयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने सम्मेलन में आये हुए अतिथियों और पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने देवीपाटन मंदिर पहुंच मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चना की ।

केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा बुधवार को भाजपा कार्यालय अटल भवन पर लोकसभा कोर ग्रुप और जिला बैठक आयोजित की, जिसमें संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव, संयोजक शंकर दयाल पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्रा, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला,विधायक पल्टूराम सहित जिला व स्थानीय भाजपा नेता व लोकसभा श्रावस्ती क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और सभासद मौजूद रहे।

प्रभाकर

RELATED ARTICLES

Most Popular