Wednesday, March 25, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :प्रत्याशी कर रहे चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन

बलरामपुर :प्रत्याशी कर रहे चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन

रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी जमकर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन कर रहे हैं। प्रशासन इस पर नियंत्रण नहीं कर पा रहा है।
नगर पालिका परिषद उतरौला के चुनाव में एक तरफ प्रत्याशी घर घर जाकर जनसंपर्क करने में जुटे हैं वहीं प्रत्याशी नगर में विभिन्न सार्वजनिक स्थल पर पोस्टर, स्टीकर, नमूना बैलेट पेपर व अन्य चुनाव सामग्री चिपकाकर आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुलकर उल्लंघन कर रहे हैं।
स्थानीय गांधी पार्क, राजकीय कन्या इंटर कालेज उतरौला, तहसील परिसर, मोहम्मद युसूफ उस्मानी इण्टर कालेज उतरौला, भारतीय विघालय इण्टर कालेज उतरौला, अम्बेडकर पार्क, श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा,बस स्टेशन समेत तमाम सार्वजनिक स्थलों पर प्रत्याशियों के पोस्टर, स्टिकर व तमाम चुनाव सामग्री चिपके हुए हैं। तमाम लोगों के मकानों पर बिना अनुमति के पोस्टर लगे हुए हैं। इस तरह सार्वजनिक स्थानों पर लगे प्रचार सामग्री से चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन प्रत्याशियों के द्वारा किए जाने पर प्रशासन खामोश है।

RELATED ARTICLES

Most Popular