Monday, April 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :पूर्व सांसद रिजवान जहीर के कब्जे से मुक्त कराई गई दो...

बलरामपुर :पूर्व सांसद रिजवान जहीर के कब्जे से मुक्त कराई गई दो करोड़ की जमीन

बलरामपुर (हि.स.)। उप्र के टॉप टेन अपराधी और हत्या के मामलें में जेल में बंद सपा से पूर्व सांसद रिजवान जहीर के कब्जे से करीब दो करोड़ रुपये की जमीन को राजस्व व पुलिस टीम ने बुल्डोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाते हुए मुक्त कराया है।

बुधवार को तुलसीपुर उप जिलाधिकारी मंगलेश दुबे व पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह की अगुवाई में फोर्स के साथ तुलसीपुर के शीतलापुर में स्थित रिजवान जहीर के आवास के सामने पूर्व सांसद के द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन को मुक्त कराया गया है। जमीन के चारों तरफ बनी बाउंड्री वाल, अंदर बनी मकान के साथ ही जमीन का कुछ हिस्सा आवास के अंदर मिलने पर आवास की बाउंड्री भी तोड़कर मुक्त कराई गई, जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।

जमीन के कब्जे को लेकर तुलसीपुर उप जिलाधिकारी न्यायालय में मामला चल रहा था। जांच में दोषी पाए जाने पर उप जिलाधिकारी की अगुवाई में जमीन को कब्जे से मुक्त करा कर भूस्वामी महमूद खां को सौंपा गया है। कब्जाई गई जमीन पाकर महमूद खान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। कहा कि 20 वर्षों से उसकी करोड़ों की जमीन भूमाफिया के कब्जे में थी जो आज उन्हें मिली है।

प्रभाकर

RELATED ARTICLES

Most Popular