बलरामपुर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के उतरौला से विधायक रहे आरिफ अनवर हाशमी के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रुप से अर्जित उतरौला में 21करोड़ की सम्पत्ति जब्त की है। इससे पूर्व 11 दिसंबर 2020 को जिला प्रशासन द्वारा इनकी 50 करोड़ की चलअचल संपत्ति को जब्त किया गया था।
जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में शनिवार को क्षेत्राधिकारी उतरौला राधारमण सिंह व उपजिलाधिकारी अरूण कुमार गौड़ के अगुवाई में प्रशासन द्वारा जेल में बंद पूर्व विधायक की 1.616 हेक्टेयर भूमि जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 करोड़ 13 लाख रूपये है को कुर्क किया गया। इसके अलावा 02 फार्च्यूनर सहित 03 बड़ी गाड़ियां जिनकी कीमत लगभग 55 लॉख रुपए हैं, उसकी भी कुर्की की गई है।
पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि आरिफ अनवर हाशमी के खिलाफ 22 आपराधिक मामलें दर्ज है। जिसमें अवैध रूप से सरकारी एवं अन्य व्यक्तियों की जमीन कब्जा की गई है । वर्ष 2020 में इनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसके अतिरिक्त यूपी गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिलाधिकारी के आदेश के क्रम अवैध रूप से अर्जित की गई भूमि एवं संपत्तियों का जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
एसपी ने बताया कि पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की जनपद गोण्डा में लगभग 15 करोड़ व लखनऊ में लगभग 5-6 करोड़ की अबैध संपत्तियां हैं । जिनके संबंध में भी प्रस्ताव भेजा गया है ।
बलरामपुर : पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की अवैध रूप से अर्जित 21 करोड़ की संपत्ति कुर्क
RELATED ARTICLES
