Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :पुलिस वाहन को अनियंत्रित पिकप ने मारी ठोकर

बलरामपुर :पुलिस वाहन को अनियंत्रित पिकप ने मारी ठोकर

रोहित गुप्ता
उतरौला /बलरामपुर
थाना गैंडास बुजुर्ग के पुलिस वाहन को अनियंत्रित पिकप ने मारी ठोकर गनीमत यह रही कि की दोनों चालक सुरक्षित बाल बाल बचे।
थाना गैंडास के सरकारी वाहन चलाकर उतरौला आ रहे आरक्षी राम अशीष मिश्रा जैसे ही डुमरियागंज मार्ग पर पिपरा राम के पास सोमवार रात्रि लगभग 10 बजे सामने से आ रही पिकप ने जोरदार टक्कर मार दी । पिकप का चालक बाल बाल बच गया लेकिन आरक्षी राम आशीष मिश्रा को गंभीर चोटे आईं। पुलिस की मदद से घायल आरक्षी को उपचार हेतु उतरौला के एक साजिदा हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार डॉक्टर एहसान खान के देखरेख में हुआ।
थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular