Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, एक फरार

बलरामपुर: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, एक फरार

बलरामपुर (हि.स.)। उतरौला कोतवाली पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई जिसमें एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया गया , जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश के पास से अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

सोमवार दोपहर मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि उतरौला कोतवाली पुलिस ने बीती देर रात्रि सूचना मिली थी कि डुमरियागंज रोड पर ग्राम बक्सरिया के पास कुछ बदमाश आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस इलाके की घेराबंदी करने लगी। इसी दौरान पुलिस देख बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए गोली चलाई। पुलिस ने गोण्डा निवासी इनामी बदमाश ताराचन्द्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी बलरामपुर निवासी संजय मौके से फरार हो गया।

गिरफ्तार अभियुक्त ताराचन्द्र के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो अदद जिन्दा कारतूस व 2200 रुपये बरामद किया है। पकड़ा गया अभियुक्त विभिन्न मामले में वांछित अपराधी है, उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। आरोपित को न्यायालय भेजते हुए अन्य अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular