बलरामपुर (हि.स.)। हरैया थाना क्षेत्र के भड़सहिया में बुधवार को पिकअप की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पांडेपुरवा हरैया निवासी कमलेश कसौधन अपने बच्चों के साथ रिश्तेदारी में भड़सहिया बरही संस्कार में गए थे। दोपहर में घर के बाहर उनका तीन वर्षीय पुत्र महेश खेल रहा था। इसी दौरान बरदौलिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने मासूम को रौद दिया, जिससे घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद भाग रहे चालक को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी उपेंद्र यादव ने बताया कि पिकअप में कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बलरामपुर : पिकअप से कुचलकर मासूम की मौत, चालक गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
