बलरामपुर (हि.स.)। जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना ने बुधवार को पांच थाना प्रभारियों सहित 40 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी सूची के मुताबिक, बलरामपुर नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे को कोतवाली उतरौला की जिम्मेदारी दी गई है। उतरौला के प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह का गैर जनपद स्थानांतरण हुआ है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय वाचक निरीक्षक विमलेश सिंह को कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई है। सादुल्लाह नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह को तुलसीपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई। तुलसीपुर के प्रभारी निरीक्षक रोहित प्रसाद को अतिरिक्त निरीक्षक उतरौला भेजा गया है। पुलिस लाइन से बृजनंदन सिंह को सादुल्लानगर का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया है।
पुलिस लाइन से जय हरि मिश्रा को थाना ललिया की कमान दी गई है। थानाध्यक्ष ललिया संतोष तिवारी को वाचक बनाया गया। एसपी पीआरओ अविरल शुक्ला को चौकी प्रभारी बांकभवानी बनाया गया है। गैसड़ी कोतवाली से अतिरिक्त निरीक्षक सुभाष चंद्र व उतरौला कोतवाली से अतिरिक्त निरीक्षक रामनारायण को अपराध शाखा भेजा गया है। इसके अलावा 29 उपनिरीक्षकों कुल 40 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
प्रभाकर
