Sunday, February 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :पंचायत भवन में यूनिसेफ के सहयोग से सामुदायिक बैठक का आयोजन

बलरामपुर :पंचायत भवन में यूनिसेफ के सहयोग से सामुदायिक बैठक का आयोजन

रोहित गुप्ता
उतरौला बलरामपुर ।
मंगलवार को टीकाकरण जागरूकता हेतु गैड़ास बुजुर्ग ब्लाक के गड़रहिया पंचायत भवन में यूनिसेफ के सहयोग से सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता एडीओ पंचायत हनुमान प्रसाद ने की। ग्राम प्रधान द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया। बीएमसी यूनिसेफ राम शंकर यादव ने बैठक का उद्देश्य बताते हुए कि 0 से 5 साल तक के बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाने हेतु लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक करना है। 0 से 5 साल तक के बच्चों को 5 साल 7 बार छूटे ना टीका एक भी बार स्लोगन बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। टीबी ,गला घोंटू ,काली खांसी टिटनेस पीलिया, पोलियो, दस्त, खसरा, रूबेला, दिमागी बुखार आदि बीमारियों से बचने हेतु टीकाकरण ही मुख्य उपाय से समुदाय को जागरूक किया।

बीसी पीएम त्रिलोकीनाथ द्वारा बताया गया कि गर्भवती माता तथा बच्चों के लिए सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से टीकाकरण से छूटे या इनकार बच्चों को व गर्भवती को टीका लगाकर जानलेवा बीमारियों से उन्हें सुरक्षित किया जा रहा है। सरकार इन सभी मुफ्त सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। सभी से टीका लगवाने की अपील की गई। ग्राम प्रधान रमेश, पूर्व प्रधान फकरुद्दीन, पंचायत सचिव अभिषेक सिंह, सीएचओ हितेश गुल,एएनएम गुड़िया ,भाग्यश्री, शीला, संगिनी आशा व आंगनवाड़ी सहित गांव के अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular