Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर पंचायत चुनाव : तीन पूर्व विधायकों की लगी प्रतिष्ठा दांव पर

बलरामपुर पंचायत चुनाव : तीन पूर्व विधायकों की लगी प्रतिष्ठा दांव पर

यूपी पंचायत चुनाव में तीन पूर्व विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। तीनों विधायकों के बेटे पंचायत चुनाव मैदान में हैं। उतरौला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनवर महमूद खां ने अपने बेटे को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में उतारा है।

इसी तरह पूर्व विधायक उबैदुर्हमान के बेटा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। पूर्व विधायक समीउल्लाह खां के बेटा मुजीबुल्लाह खां ग्राम पंचायत कपौवा शेरपुर से ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। मुजीबुल्लाह खां पिछले कार्यकाल में ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुए थे। इस बार भी ग्राम प्रधान पद से चुनाव मैदान में हैं। तीनों पूर्व विधायक के बेटे अपने-अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का हवाला देकर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए जुटे हैं। पूर्व विधायक अनवर महमूद खां ने अपने बेटे के चुनाव का कमान संभाल रखा है।

वहीं पूर्व विधायक उबैदुर्हमान के बेटे के चुनाव की कमान उनके परिवार के लोगों ने संभाल रखी है। पूर्व विधायक समीउल्लाह खां अपने बेटे को फिर ग्राम प्रधान बनाना चाहते हैं। इस तरह तीनों पूर्व विधायक के बेटे अपनी राजनीतिक समीकरण से चुनाव जीतने में जुटे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular