रोहित गुप्ता
उतरौला( बलरामपुर)
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए विभाग के स्तर से नेट (निपुण असेसमेंट टेस्ट) परीक्षा 15 एवं 16 सितंबर को परिषदीय स्कूलों में ही दो शिफ्टों में आयोजित होगी।
परीक्षा सुचितापूर्ण व शांतिपूर्वक सहीं कराने के लिए गुरुवार को बीआरसी सभागार में खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने क्षेत्र के सभी प्रधानाध्यापकों को संग बैठक किया। बैठक में बीईओ सतीश कुमार ने परीक्षा संबंधी सभी बारीकियों से प्रधानाध्यापकों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि दूसरे स्कूल के सहायक अध्यापक को परीक्षा केंद्र का पर्यवेक्षक बनाया गया।
उतरौला ब्लॉक के 131 परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 14667 छात्र-छात्राएं परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। 15 सितंबर को कक्षा 1 से 3 के 5710 छात्र-छात्राएं व 16 सितंबर को कक्षा चार से आठ तक के 8957 छात्र-छात्राएं परीक्षा में प्रतिभा करेंगे। छात्र परीक्षा ओएमआर शीट पर देंगे। ओएमआर और प्रश्न पत्र राज्य परियोजना कार्यालय से उपलब्ध कराएं गए हैं। परीक्षा पर नजर रखने के लिए डाइट प्रचार हफीजुर्रहमान मौजूद रहेंगे। 121 प्रेषक लगाए गए हैं। तहसील व ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को न्याय पंचायत स्तर पर परीक्षा का निरीक्षण कर मुख्य विकास अधिकारी व जिला अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित करेंगे।
-इन तिथियों को होगी नेट परीक्षा
15 सितंबर – 1 से 3 कक्षा की परीक्षा
16 सितंबर – 4 से 8 कक्षा की परीक्षा
परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए नेट परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा परिणाम के आधार पर स्कूलों के शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन होकर उसे अगल अलग श्रेणी में रखा जाएगा।
