Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर : नामित सभासद के बेटे का कुएं में मिला शव

बलरामपुर : नामित सभासद के बेटे का कुएं में मिला शव

बलरामपुर(हि.स.)। जनपद के तुलसीपुर नगर पंचायत में नामित सभासद शिव कुमार बाल्मीकि के बेटे का शव कुएं में मिला है। मृतक 6 जून की रात्रि को बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं चला गया था, तभी से मृतक युवक की तलाश चल रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगर तुलसीपुर के जरवा रोड पर उदासीन आश्रम के बाग स्थित कुएं में बीती रात्रि युवक का शव तैरता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव निकलवा कर शिनाख्त कराया तो उसकी पहचान सोनू (25) पुत्र शिवकुमार बाल्मीकि (सभासद) निवासी पुरानी बाजार के रुप में हुई। 
 पिता ने बताया कि 06 जून की रात्रि उसका बेटा घर से नाराज हो बिना किसी को कुछ बताएं कहीं चला गया था। जिसे सम्भावित जगहों पर तलाश की जा रही थी। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि शव तकरीबन दो दिन पुराना है। पीएम के लिए भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular