Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर नगर में निकाली गई श्री साईं नाथ की पालकी यात्रा में...

बलरामपुर नगर में निकाली गई श्री साईं नाथ की पालकी यात्रा में मौजूद रहे श्रद्धालु

रोहित कुमार गुप्ता
बलरामपुर । जनपद बलरामपुर मे पंचमुखी शिव ओम श्री साईं नाथ मंदिर सेवा समिति गांधी मार्केट चौक रोड बलरामपुर द्वारा पालकी यात्रा को गाजे-बाजे के साथ नगर में निकाली गई। पालकी यात्रा में साईं भक्तों के साथ-साथ भारी संख्या में महिलाएं पुरुष भी शामिल रहीं भक्तों के जयकारे से पूरा नगर गुंजायमान रहा नगर के शिव-साईं मंदिर से साईं बाबा की आरती के बाद पालकी यात्रा रवाना हुई बाबा का जयकारा लगाते भक्त डीजे के धुनों पर झूम रहे थे यात्रा में शामिल महिलाओं ने भी मंगलगान किया पालकी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुन: साईं मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ पालकी यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने साईं बाबा की पूजा-अर्चना की और परिवार के लिए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा जिसमें श्री शिर्डी साईं बाबा के जुलूस में बलरामपुर सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश शुक्ला,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह,राज कुमार गुप्ता राजू,विजय गुप्ता,विक्की शर्मा संजय शर्मा,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक,अजय सिंह पिंकू,आशीष श्रीवास्तव,संजय मोदी,आरके गुप्ता,विजय मौर्य सहज प्रीत सिंह,अक्षय शुक्ला विजय साहू राजेंद्र साहू राजन गुप्ता व वीना गुप्ता,भाजपा महिला जिला अध्यक्ष ललिता तिवारी झूमा सिंह,आध्या सिंह पिंकी,बिंदु विश्वकर्मा,जोत्यना शुक्ला पिंकी शालू गुप्ता,कंचन गुप्ता,गुड़िया गुप्ता,आदि कई हजारों की संख्या में जुलूस में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular